उत्तराखण्डदेहरादून

मानव तस्करी एवं बाल श्रम पर लगाया जागरूकता शिविर

देहरादून
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत के द्वारा स्थानीय एवंनेजर जूनियर हाई स्कूल नेशविला रोड में मानव तस्करी एवं बाल श्रम विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जागरूकता शिविर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम के सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी पर जागरूक किया गया और इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी भी व्यक्ति की खरीद फरोख्त करना, विवाह के नाम पर बालिकाओं व महिलाओं की खरीद फरोख्त करना के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं को बताया गया कि भीख मंगवाना, जबरन घरेलू काम करवाना, अवैध तरीके से बच्चे को गोद लेना, जबरन ड्रग्स तस्करी करवाना, अश्लील सामग्री तैयार करवाना, नौकरी अथवा किसी अन्य प्रकार का लालच देकर शोषण करना आदि उपरोक्त सभी कार्य ह्यूमन ट्रैफिकिंग के अंतर्गत आते हैं।
इस अवसर पर प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच, बेड टच, बाल श्रम तथा छह वर्ष से चौदह साल तक के बच्चों को आरटीआई के तहत निःशुल्क शिक्षा का अधिकार प्राप्त है आदि के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने नालसा टोल फ्री नंबर 15100 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत जो की आगामी आठ मार्च 2025 को होने जा रही है के बारे में भी जानकारी दी और छात्र छात्राओं को जागरूक करने का काम किया। इस अवसर पर जागरूकता शिविर में एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट की अनीता कंडारी, प्रेमा बिष्ट, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शेफालीका सिंघल, विभु सिंघल, संगीता भंडारी एवं छात्र-छात्रयें शामिल रहे।

Show More

Related Articles