
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा दिनांक: 10-09-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आशारोडी के पास से एक सदिंग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचसी-8495 को रोककर चैक किया गया तो स्कूटी सवार 02 अभियुक्तों, आसिफ तथा शादाब के पास से Alprazolam tablets IP 0-5 mg के 750 टैबलेट तथा Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules के 240 कैप्सूल, कुल 990 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल/टेबलेट बरामद हुए। दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0- 72/2025, धारा 08/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो लगभग पिछले 04-05 सालों से दोस्त हैं तथा नशे के आदी हैं। उक्त कैप्सूल वो छुटमलपुर के स्थानीय नशेडी से खरीद कर लाये थे, जिन्हें वो मंहगे दामों में देहरादून के नशेडियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।



