देहरादून

राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेंट की पुस्तक ‘माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज’

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज
पुस्तक भेंट की।
यह पुस्तक राज्यपाल की पहल पर चलाए जा रहे वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार की गई है। इसमें उत्तराखण्ड और हिमालयी क्षेत्र की महिलाओं की आजीविका, उनके जीवन में आए आर्थिक बदलावों तथा सशक्तीकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस पुस्तक को दून विश्वविद्यालय द्वारा एक वर्ष के शोध कार्य के बाद तैयार किया गया है। इसे दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. राजेन्द्र पी. ममगाईं और सुश्री श्रुति ढौंडियाल ने संयुक्त रूप से लिखा है।
इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles