Uncategorized

चोपड़ा गांव में बाघ का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

रामनगर। कोटा रेंज अंतर्गत चोपड़ा गांव में मंगलवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार उमा ऊर्फ रमा देवी पत्नी भुवन चंद पानी भरने घर के कुछ कदम पर एक गूल में गई थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बाघ वहां से हट गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Show More

Related Articles