उत्तराखण्डराजनैतिक

कॉंग्रेस की रस्सी जली लेकिन बल नही गया, कहा जनता ने अच्छा मौका खो दिया ….क्या आप सहमत हैं ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता के पास अच्छा मौका था जो चला गया। पार्टी के निर्देश पर बहुत सहजता के साथ पद को छोड़ने को तैयार हूं। भाजपा ने यह चुनाव मोदी के नाम के साथ धनबल पर लड़ा, जिसका उसे फायदा मिला।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनाव परिणाम के बाद पहली पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जीत की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सार्थक विपक्ष की भूमिका में फिर जनता की आवाज बनकर सदन में पांच चाल तक लड़ाई लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रण में कांग्रेस ने हमेशा आवाज उठाई है, लेकिन वे जनता को हकीकत समझाने में विफल रहे। पूरी असफलता की जवाबदेही को प्रदेश अध्यक्ष के नाते नैतिक रूप से स्वीकार करता हूं,मेरी नाकामी है। गलतियां सामूहिक हैं, एक को दोष नहीं दे सकते हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वह अपने पद को बहुत ही सहजता के साथ छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। वह आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने गैस मूल्य नहीं बढ़ने देने,रोजगार सहित चार धाम चार काम के सपने को लेकर आगे बढ़े थे। इसके साथ ही राज्य के कई अहम मुद्दों पर हमने जनता के सामने पार्टी के विजन को रखा। धनबल और बाहुबल के आधार पर विपक्ष को रोका। हमारे इरादे बुलंद हैं। वसूलों पर लड़ेंगे,लेकिन शायद हम उन्हें समझाने में विफल रहे। वह पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के बेहतरी की हमेशा गुंजाइश रहती है। यह चुनाव सत्ताधारी दल मोदी के नाम पर लड़ी जबकि कांग्रेस वसुधैव कुटुम्बकम् के नाम पर चुनाव में अपने मूल्यों के आधार पर लड़ रही थी।

लालकुआं पर कहा कि हम सबके सहमति से हरीश रावत रावत जी चुनाव लड़े थे। कुछ पार्टी के विद्रोही लोग लालकुआं सहित अन्य सीटों पर मनाने के बाद भी नहीं माने। अपने हार पर कहा कि वहां नोटा के वोट का भी जिक्र किया। लेकिन कानून रूप से इसे नहीं कह सकते हैं। नंबर और अंगुल की गड़बड़ी वोट डालने में हुआ है। उन्होंने कहा कि सूर्योदय के बाद सूर्यास्त होता है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इस मौके पर जोत सिंह विष्ट, कांग्रेस संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गरिमा दसोनी सहित अन्य मौजूद रहे।



Show More

Related Articles