“सौर ऊर्जा ” रोजगार और ऊर्जा का बेहतर माध्यम – विक्रम नेगी 

प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सचिव ऊर्जा मीनाक्षी सुंदरम से सचिवालय में मुलाकात की और सौर ऊर्जा के द्वारा प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवम रोजगार का बेहतर माध्यम हो सकता है । उन्होंने कहा कि सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देकर बढ़ावा दिया जाना चाहिए । आज प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है और महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है जिससे प्रदेश के ऊर्जा प्रदेश की छवि खराब हो रही है । सौर ऊर्जा द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है ,लेकिन सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रदेश के युवा जिनका अक्टूबर माह से सब्सिडी का पैसा व बिजली का भुगतान बकाया है, समय पर भुगतान न होने से इसका प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है ।आज प्रदेश में बेरोजगारी विकराल रूप ले चुकी है ,ऐसे में सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प हो सकता है,  इस पर कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे बेरोजगारी एवम पलायन पर रोक लग सके ।अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी एवम अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन के सचिव मनीष कठैत भी उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts