जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भड़की हिंसा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नवाज के बाद प्रदर्शन किया जा रहा है। कई जगह सिर्फ नारेबाजी हो रही है तो प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि पूरे प्रदेश में जुमे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी इस तरह के प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास कर रहा है। धर्म गुरुओं से बातचीत भी की गई।
प्रयागराज के अटाला इलाके में भड़की हिंसा में हमलावरों ने देशी बमों से पुलिस पर हमला किया है। साथ ही भीड़ ने सड़कों पर आगजनी की है। सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई है और उन्हें आग के हवाले भी कर दिया है।
प्रयागराज के अटाला इलाके में प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को पत्थरबाजी के दौरान पत्थर लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एसएसपी और डीएम को भी पत्थर लगा है। पुलिस पत्थरबाजों को खदेड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस की गाड़ियों की भी नुकसान पहुंचाया गया है। साथ ही देशी बमों से भी पुलिस पर हमला किया गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे हैं।
वहीं कानपुर के मुस्लिम इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। आरएएफ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।


