उत्तराखण्डदेहरादून

प्रस्तावित तिरंगा यात्रा जिसमें 5000 छात्र-छात्राओं, अभिवाहक एवं कार्मिको द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग,देख कर निकले रूट प्लान

उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा प्रस्तावित तिरंगा यात्रा जिसमें लगभग 4500 से 5000 छात्र-छात्राओं, अभिवाहक एवं कार्मिको द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, उक्त यात्रा के दौरान यातायात प्लान निम्नवत रहेगा।

रुट – गांधी पार्क – घंटाघर से यू-टर्न – धारा चौकी – ग्लोब चौक – अभिषेक टावर (पैसिफिक तिराहा) – कनक चौक – क्वालिटी चौक ।

तिरंगा यात्रा निकाले का समय – प्रातः 07:30 बजे*

उक्त तिरंगा यात्रा के दृष्टिगत यातायात डायवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा ।
*1*. तिरंगा यात्रा के गांधी पार्क से प्रस्थान होने पर यातायात को ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा से कनक चौक होते हुए दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा ।
*2*. ओरियन्ट चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा ।
*3* तिरंगा यात्रा के घंटाघर से यू-टर्न करने पर घंटाघर से ओरियन्ट जाने वाले यातायात को दर्शन लाल चौक की ओर भेजा जायेगा ।
*4* तिरंगा यात्रा के ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर जाने पर कनक चौक से ट्रैफिक को पैसिफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जायेगा ।
*5* पैसिफिक तिराहा से कनक चौक ओरियन्ट की ओर तिरंगा यात्रा के पहुंचने पर कनक चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा, तथा कनक चौक से ओरियन्ट चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा ।
*6*. तिरंगा यात्रा के ओरियन्ट चौक से गांधी पार्क पहुंचने पर सभी डायवर्ट प्वाइंटो से यातायात को सामान्य किया जायेगा ।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles