देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा, सरकार के संरक्षण में साक्ष्य मिटाने को लेकर भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

देहरादून 01 अक्टूबर 2022
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा  के निर्देशानुसार आज अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर शव चीला बैराज में फेंके जाने तथा सरकार के संरक्षण में साक्ष्य मिटाने को लेकर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी द्वारा देहरादून एस्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

देहरादून महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड जैसे जघन्य अपराध राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के पुत्र का रिसॉर्ट होने के चलते राज्य सरकार द्वारा शुरुआत से ही इस जघन्य अपराध की घटना पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है।  सरकार के दबाव में पहले ही राजस्व पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की गई तथा इसके उपरान्त रेगुलर पुलिस द्वारा 19 सितम्बर, 2022 को लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि जब कभी भी ऐसी घटना होती है तो उस स्थान को सील कर दिया जाता है परन्तु रात के अंधेरे में बुलडोजर एवं आगजनी करके सबूतों को नष्ट करने का काम किया गया।
गोगी ने कहा कि जिस वीआईपी के नाम पर अंकिता हत्याकांड को अंजाम दिया गया उसके नाम का भी खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा शासन में प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होने कहा कि आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस के आला अधिकारी इस हत्याकांड के मुख्य अपराधी के पिता से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं ऐसे में पुलिस की जांच पर विश्वास कैसे किया जा सकता है।
डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की तथा भाजपा सरकार से इस्तीफा मांगा एवं फास्टट्रैक कोर्ट के तहत शीघ्र फांसी की सजा हो।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गरिमा माहरा दसौनी, गोदावरी थापली, महेन्द्र गुरूजी, सुमित्रा ध्यानी, मनीष नागपाल, नजमा खान, सुरेन्द्र सोनू, अरविन्द गुरूंग, सुनील जयसवाल, मोहन जोशी, राहुल तलवार, कुलदीप नरूला, राजेश चमोली, सोनू तोमर, देवेश उनियाल, लक्की राणा, शिषपाल बिष्ट, अनुराग गुप्ता, अनूप पासी, संजय भारती, अरुण बलोनी, राजेन्द्र दानू, शकील मंसूरी, वीरेन्द्र पंवार, अभिषेक तिवारी, आशीष नौटियाल, मनोज तलियान, जगदीश चौहान, विकास ठाकुर, अमनदीप, शिवम, भगवान सिह पंवार, रघुवीर राणा आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles