उत्तराखण्डदेहरादून

पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद डीपी यादव ने देहरादून में यादव समाज विकास समिति द्वारा होली मिलन समारोह में की शिरकत

यादव समाज विकास समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

देहरादून:5 मार्च,

स्काई गार्डन जोगीवाला में यादव समाज विकास समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिरकत करने के लिए दूर दराज से यादव समाज के लोग पहुंचे। होली मिलन कार्यक्रम में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकास नगर, सहारनपुर सहित कई अन्य स्थानों से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद  डीपी यादव ने शिरकत की। रंगारंग कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकियों और मधुर संगीत से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि  चंद्रेश कुमार यादव,  अनिल कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि जितेद्र सिंह यादव,  नरेन्द्र यादव व  जयप्रकाश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम को संवोधित करते हुए मुख्य अतिथि  डीपी यादव ने कहा कि जीवन स्वाभिमानी होना चाहिए। किसी भी पिछड़े गरीब की मदद करें और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने समाज के सभी लोगों को मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी।  चंद्रेश कुमार यादव ने कहा कि अपने बच्चों को कलम की ताकत से अवगत करायें और उन्हें अपनी और अपने समाज की रक्षा के लिए उनके हाथ में कलम दें।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक विकेश सिंह यादव, डॉ एचपी यादव,  सुनील यादव अध्यक्ष आरडी यादव, महासचिव मनोज यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष  अनुराग यादव, कोषाध्यक्ष  संदीप यादव, प्रचार सचिव  संजय यादव,  हर्ष यादव, दया शंकर यादव, वेद प्रकाश यादव, अजय यादव,  सियाराम यादव, विजय यादव,  अजय यादव,  सुरेश यादव,  तारकेश्वर यादव,  नीलेश यादव, संदेश यादव, सरलेश् यादव, नवनीत यादव,  प्रवीण यादव,  अधीर यादव,  विजय यादव,  विनोद यादव,  महेश यादव,  एमके यादव, कमलेश यादव,  सुमन यादव  ,मनोहर यादव ,आरपी यादव सहित यादव समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles