देहरादून

अध्यक्ष करन माहरा ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर राज्यवासियों को दी बधाई

देहरादून- 21अप्रैल,

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर राज्यवासियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्हांेने कहा कि सनातन प्रेमी इस दिन को भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी जी अराधना करते हैं एवं इस दिन को सौभाग्य और समृद्वि देने वाला मानते हैं मेरी भगवान बद्रीनाथ से प्रार्थना है कि सभी धर्म प्रेमियों के मनोरथ को पूर्ण कर प्रदेश में सौहार्द, समृद्वि एवं खुशहाली की बहार आये। उन्हांेने परशुराम जयन्ती के अवसर पर भी राज्यवासियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनों दी है और भगवान पशुुराम जी सब पर अपनी कृपा बनाये रखें।

करन माहरा ने ईद के पाक मौके पर भी राज्यवासियों को अग्रिम शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि कल का दिन ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ का दिन है। कल का दिन आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला दिन है हम सबको देश की प्रगति के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि हमारी परम्परा है कि हम अपनी-अपनी धर्म एवं संस्कृति के अनुरूप सभी त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाते है और एक दूसरे की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

Show More

Related Articles