Uncategorized

G 20 की सफल मेजवानी से देश विदेश मे राज्य की उभरती छवि को नही पचा पा रही कांग्रेस:चौहान

भाजपा ने राष्ट्रव्यापी महा जनसम्पर्क अभियान के दूसरे चरण को लेकर मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारिया की तय

देहरादून 6 मई

बड़े आयोजनों मे कमाई के स्रोत तलाशने की मानसिकता बनी दुविधा

भाजपा ने कहा है कि G 20 की सफल मेजबानी से देश विदेश में राज्य की उभरती छवि को विपक्ष पचा नही पा रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर यह सफल आयोजन, राज्य की छवि को चार चांद लगाने वाला रहा है । लेकिन विपक्ष की अदूरदर्शिता एवं सोच के अभाव से उनका ध्यान आज भी सिर्फ और सिर्फ़ इस आयोजन में हुए कार्यों की ठेकेदारी और उससे मिलने वाली व्यक्तिगत लाभ तक ही सीमित है । क्योंकि अपने कार्यकाल में वह इन्ही उद्देश्यों से प्रदेश को लूटने खसोटने का कार्य करते रहे, जिसके चलते जनता ने उन्हें लगातार चुनावों में दुत्कारा है ।

काँग्रेस को भी समस्त प्रदेशवासियों की तरह देवभूमि को G 20 की 3-3 बैठकों के आयोजन का मौका मिलने पर गर्व और सकारात्मक रूप मे लेना चाहिए था। लेकिन वह इसके इन आयोजनों की कमी निकाल कर राज्य की छवि खराब करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। G 20 के विकसित देशों समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि इन बैठकों में सम्मिलित हुए हैं जिनके सम्मुख हमें प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिक विरासत एवं पर्यटन की खूबसूरती को प्रस्तुत करने का स्वर्णिम अवसर मिला है ।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

चौहान ने कहा कि सभी जानते है कि आज के इन तमाम प्रयासों का परिणाम हमे भविष्य में देवभूमि की दुनिया में निखरती छवि के रूप में मिलने वाला है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला है क्योंकि उनके शीर्ष नेता विदेश जाकर हमेशा देश का अपमान करते रहते हैं । वहीं उनके प्रदेश के नेता भी अनर्गल आरोपों एवं झूठे प्रचार से राज्य की छवि खराब करने का हमेशा प्रयास करते रहते हैं ।

 

भाजपा ने राष्ट्रव्यापी महा जनसम्पर्क अभियान के दूसरे चरण को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्रियों समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है । 

प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अभियान के दूसरे चरण में होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता व व्यापारी सम्मेलन समेत लोकसभा स्तर की रैलियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंत्रीयों की ज़िम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 जून को हरिद्वार व 11 जून को टिहरी लोकसभा के अंतर्गत देहरादून के व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करेंगे । 

अल्मोड़ा लोकसभा के पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी,

नैनीताल के हल्द्वानी में राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल व पौड़ी के श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा वहां होने वाले व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे,

पार्टी की तरफ से 70 विधानसभाओं में होने वाले सम्मेलन में 70 वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व दायित्वधारियों को लगाया गया है एवं पार्टी पदाधिकारियों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है इस सम्मेलन में विधानसभा के सभी पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सामूहिक टिफिन बैठक की जाएगी । उन्होंने बताया कि सभी 5 लोकसभा में होने वाली रैलियों के लिए संयोजक के अतिरिक्त समन्वयक के तौर पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है ।

जिसमें अल्मोड़ा की रैली के लिए  सौरभ बहुगुणा,

नैनीताल के लिए रेखा आर्य,

पौड़ी के लिए धन सिंह रावत,

हरिद्वार के लिए सुबोध उनियाल ,

टिहरी के लिए  प्रेम चंद्र अग्रवाल प्रमुख हैं,

इसके अतिरिक्त इन रैलियों के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक के रूप में क्रमशः अल्मोड़ा के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट एवं वीरेंद्र वाल्दिया नैनीताल के लिए प्रदेश महामंत्री  खिलेंद्र चौधरी एवं जोगेंद्र रौतेला टिहरी के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं रमेश चौहान हरिद्वार के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं किरण चौधरी तथा पौड़ी के लिए प्रदेश उपाध्यक्षशैलेंद्र बिष्ट एवं विजय कपर्वाण को नियुक्त किया गया है।

 

 

Show More

Related Articles