चमोली: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत,
चमोली हादसे में हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीला की मौत

उत्तराखंड(चमोली)19 जुलाई,

मुख्य मंत्री चमोली के लिए हुए रवाना,साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रवाना,

उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है,अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़े हादसे की खबर है. यहां करंट लगने से 15 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोगों के झुलसने की सूचना है. घायलों को पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है,सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, घटना सुबह 11.35 की बताई जा रही है।
चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 15 लोगों की मौत हुई है,रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भिजवाए गए हैं,वो भी कुछ देर में मौके पर पहुंच रहे हैं, वहीं, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि वो भी घटना की ज्यादा जानकारी ले रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं और शाम तक मुआवजे का ऐलान हो सकता है।
वहीं एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने भी करंट लगने से 15 लोगों की मौत की पुष्टि करने के साथ बताया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं, हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीला की मौत हो गई, वहीं पांच घायलों का गोपेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. वहीं घटना के दृष्टिगत आसपास के क्षेत्र की विद्युत लाइन काट दी गई है.
सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख: सभी घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने की बात कही है. साथ ही जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. वहीं घायलों को हायर सेंटर ऋषिकेश शिफ्ट किया जा रहा है।
सुबह चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने एवं 15 से 20 लोगो की मौत होने की संभावना है तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के मुखियमंत्री ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। मुखियमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की।
मृतकों की सूची
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष



