Uncategorized

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल्स का हुआ आयोजन

टिहरी :

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत शनिवार को जनपद के समस्त नगर पालिका स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें दूसरे दिन 28 बालक तथा 09 बालिकाओं अर्थात कुल 37 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।‘‘

जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त से 06 अगस्त, 2023 तक बोराडी स्टेडियम नई टिहरी में जनपद स्तर पर चयन ट्रायल्स आयोजित किये जाने हैं। जिला स्तर चयन ट्रायल्स में समस्त विकास खंड एवं समस्त नगर पालिका से चयनित 828 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिकाओं कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों) को रू. 1500/-प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाने हैं।

Show More

Related Articles