Uncategorized

बीजेपी ने रक्षा बंधन से पहले ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तोहफे का किया स्वागत

देहरादून 23 अगस्त,

बीजेपी ने रक्षा बंधन से पहले ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तोहफे का स्वागत करते हुए, मातृ शक्ति सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया है ।

पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बयान जारी करते हुए इस योजना की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, इससे पहले ही भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है । जिसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण और जरूरी प्रशिक्षण दोनों उपलब्ध कराना और लखपति दीदी योजना आदि । जिसका नतीजा यह है कि हमारी बहिनें बड़ी संख्या में विभिन्न लोकल उत्पाद तैयार कर रही हैं । प्रधानमंत्री मोदी स्वयं नीति माणा घाटी की महिलाओं के प्रयासों का जिक्र कर तारीफ कर चुके हैं ।

नौटियाल ने कहा, इन उत्पादों को कई बार बाजार की समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसके हल के लिए यह ऐतिहासिक योजना लेकर आए हैं । उम्मीद है कि विकासखंड स्तर पर स्थानीय उत्पादों को मंच मिलने के बाद उनके विपणन की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी । उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री धामी का यह तोहफा प्रदेश की माताओं बहनों के जीवन में आर्थिक बदलाव का महत्वपूर्ण कारक बनेगा ।

 

Show More

Related Articles