प्रतिक्रिया:भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को शर्म आनी चाहिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान को तोड मरोडकर उस पर अर्नगल बयानबाजी कर रहे :अविनाश मणी

देहरादून
प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी विभाग के प्रदेश महामंत्री अविनाश मणी ने भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान के बयानों पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अविनाश मणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को शर्म आनी चाहिए कि वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान को तोड मरोडकर चला रहे हैं और उस पर अर्नगल बयानबाजी भी कर रहे हैं। कोटद्वार में आयोजित स्वाभिमान सम्मान यात्रा के दौरान करन माहरा ने जो बयान बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए दिया। भाजपा का आईटी सेल ने वह बयान पूरा न चलाकर उसमें काट छांट कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है जो शर्मनाक एवं आपराधिक कृत्य है। विपक्षी नेताओं द्वारा दिये गये बयानों को तोड मरोडकर और काटछाट कर गलत तरीके से प्रस्तुत करना भारतीय जनता पार्टी की घृणित मानसिकता को परिलक्षित करता है। भारतीय जनता पार्टी का आई टी सेल इन हरकतों के लिए पहले से ही कुख्यात है।
अविनाश मणी ने कहा कि भाजपा के लोग पहले यह क्यों नहीं बताते कि आज दस महीने बीत जाने के बावजूद पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी को न न्याय मिल पाया है और न ही उसके माता पिता को भाजपा राज ने इस कगार पर पहुंच दिया है कि वह आत्मदाह की धमकी देने तक को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि रिर्जाट पर बुलडोजर किसने चलाया किस मकसद से चलाया? साक्ष्य और सबूतों को नष्ट करने के लिए दण्ड का क्या हुआ? पुलिस की मौजूदगी में रिर्जाट में दो बार आग किसने लगाई क्यों लगाई? कौन लोग इस लापरवाही के जिम्मेदार हैं, भाजपा किसे बचाना चाहती है? यह वह तमाम सवाल हैं, जिनके उत्तर देने में भाजपा के लोग कतरा रहे हैं।
अविनाश मणी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने हर जनता से जुड़े मुद्दे को पूरे प्रदेश में पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं जिससे भाजपा बौखला गयी है। जिस कारण भाजपा के लोग व भाजपा का आई0टी0 सेल आनन फानन में कुकृत्य करने पर मजबूर है परन्तु उत्तराखंड की महान जनता अब भाजपा के बहकावे में नही वाली है।



