आरोप

बॉबी पवार ने यूकेएसएससी के नए अध्यक्ष मर्तोलिया पर लगाए गंभीर आरोप

जारी हुए परीक्षा परिणामों में ऐसे साक्ष्य छुपे हैं, जो गलत कृत्य करने वालों को पहुंचाएगा सलाखों तक

देहरादून-22अप्रैल,

बॉबी पवार ने यूकेएसएससी द्वारा हाल ही में जारी हुए परिणाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि” कुते की पूंछ कितने बार भी सीधी कर लो ,परन्तु रहती फिर भी टेड़ी ही है “इस कहावत को चरितार्थ करते हुए नजर आ रहा है, उत्तराखंड_अधीनस्थ_सेवा_चयन_आयोग !!

बॉबी पवार ने कहा कि हाल ही में जारी हुए कर्मशाला_अनुदेशक के परीक्षा परिणाम में एक नजर उतर कुंजी पर डालने तो जहां पर कई जगह एक ही प्रश्न के दो-दो उत्तर दिए हैं, और कहीं पर सही प्रश्नों को ही हटा दिया है।उन्होंने कहा कि आखिर कब तक प्रदेश के युवाओं को इस अवसाद से गुजरना पड़ेगा ।जब कोई छात्र एक ही प्रश्न के उत्तर में गलती से दो गोले भर दे उसे तो 1.25 अंक काटे जाते है, परन्तु आयोग ऐसी गलती करने के लिए स्वतंत्र हैं एक ओर जहां इस परीक्षा में अलग-अलग शाखाओं ( ट्रेड ) का परिणाम अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स के साथ जारी होना चाहिए था, परन्तु यहां एक साथ परिणाम घोषित करने के पीछे की मंशा भी साफ दिख रही है। साथ ही बिना नाम और पिता के नाम के परीक्षा परिणाम घोषित करने के पीछे की मंशा भी दिख रही है।

आयोग के नए अध्यक्ष मर्तोलिया उसी राह पर चल पड़े हैं, हमने इस विषय के संबंध में कई बार बात कर ली है, परन्तु अभी तक आयोग द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया, समय बलवान है देरी से ही सही परन्तु इस कृत्य की सजा का रास्ता सीधे सलाखों के पीछे तक जाएगा।

हाल ही जारी किए गए परीक्षा परिणामों में ही कुछ एसे साक्ष्य छुपे हैं, जो गलत कृत्य करने वालों को सलाखों तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

 

Show More

Related Articles