आरोपराजनैतिक

भाजपा द्वारा अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल पर राहुल गांधी को रावण से तुलना करने पर भड़के कोंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार का फुका पुतला

देहरादून
भाजपा द्वारा अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में प्रदर्शित किए जाने के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए गए और भाजपा का पुतला फूंका। इस अवसर पर गोगी ने कहा कि इस बात से देशभर में पार्टी के समस्त कार्यकर्ता आहत और आक्रोशित हैं। गोगी ने कहा कि क्या यही राम राज्य है जिसमें सरकार के खिलाफ मुखर विपक्षी नेताओं को अपमानित किया जाए। कर्मचारी पेंशन के लिए लड़ रहे, वे घोर उपेक्षित हैं, बेरोजगार जब भर्ती घोटाले की जांच की मांग करते हैं तो क्रूर लाठीचार्ज ये सरकार करती है, देश की गौरव महिला खिलाड़ी रो रो कर न्याय मांगते रहे पर मोदी नहीं पसीजे, किसानों को काले कानून रोकने के लिए जीवन का बलिदान देना पड़ा ; और रावण इस सरकार की नजर में वो राहुल गांधी हैं जो इन वर्गों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वास्तविकता तो ये है कि रावण जैसे कृत्य इस भाजपा सरकार के स्वयं हैं। जनता सब देख रही है। यह कार्य राहुल  और उनके परिवार के विरुद्ध हिंसा के लिए उन्मादी लोगों को प्रेरित करने का कुत्सित प्रयास भी है। पूर्व में भी भाजपा ने गांधी तक को रावण के रूप में प्रदर्शित किया और अब उनकी विरासत पे देश विदेश में दावेदारी करते हैं। भाजपा का चरित्र पाखंडपूर्ण ही रहा है और राहुल जी के विरुद्ध इस प्रकार का कुप्रचार भी भाजपा के इसी चरित्र का प्रदर्शन है।

इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत नवीन जोशी ,मनीष नागपाल, विरेंद्र पोखरियाल, महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, आशीष नौटियाल,महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ,इलियास अंसारी ,सुनील जायसवाल ,अर्जुन सोनकर , राजेश पुंडीर ,संजय शर्मा,डॉ प्रतिमा ,पूनम कंडारी , सुनील थपलियाल ,सविता सोनकर ,सावित्री थापा ,जगदीश धीमान ,मुकीम अहमद ,डॉक्टर अरुण रातोड़ी ,अरुण बालोनी ,शहजाद अंसारी ,मुकेश सोनकर ,अमित अरोड़ा वीरेंद्र पवार ,हेमंत , सुभाष धीमान ,संजय भारती ,मुकेश रेगमी ,रिपु दमन ,सूरत छेत्री ,देवेंद्र सिंह ,शकील मंसूरी ,उदय सिंह रावत ,रवि हसन ,मनीष गर्ग ,मोहम्मद दानिश ,मुजाहिद अली ,मरगूब आलम ,अंकित थापा ,अशोक कुमार ,दलबीर सिंह ,प्रवीण कश्यप ,भवन डोरा आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles