राम मंदिर की तरह महिला आरक्षण का मुहूर्त भी भाजपा ही निकालेगी:भट्ट
सोनिया को महिला आरक्षण पर क्रेडिट देने की गलतफहमी मे न रहे कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून ,
भाजपा ने महिला आरक्षण लागू करने को लेकर कॉंग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा, श्री राम जन्मभूमि मंदिर की तारीख भी हमने बताई थी और सनातनी भावना की प्रतीक मातृ शक्ति वंदन का मुहूर्त भी हम ही निकालेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो 60 सालों तक कुछ नहीं किया | हम नहीं चाहते जल्दीबाजी में आरक्षण लागू हो और राहुल गांधी की तरह कांग्रेस अध्यक्ष भी अपनी सीट रिजर्व करने के झूठे आरोप लगाएँ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों द्धारा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष माहरा को महिला आरक्षण को लेकर अपनी नेता सोनिया गांधी को क्रेडिट देने की गलतफहमी निकाल लेनी चाहिए क्योंकि देश ने देखा किस तरह भाजपा के पूर्ण समर्थन से राज्यसभा में पास बिल को कॉंग्रेस लोकसभा में लाने की हिम्मत नहीं जुटा पायी थी | अपनी ही सहयोगी पार्टियों सपा और राजद के शर्मनाक हंगामे से सरकार गिरने का खौफ कॉंग्रेस सरकार में ऐसा बैठा कि 2014 तक दोबारा इस मुद्दे पर मुंह नहीं खोला।
कॉंग्रेस को एहसास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मातृ शक्ति के वंदन का निर्णय लिया है और हर कीमत पर इसे लागू करके रहेंगे | यही वजह है, परिसीमन एवं जनगणना जैसी संवैधानिक बाध्यता को जानते बूझते भी आरक्षण के लागू होने की तारीखों पर संशय खड़ा कर रहे हैं | लेकिन जनता को मोदी पर पूर्ण भरोसा है, मोदी है तो मुमकिन है | उन्हे भरोसा है कि जिस तरह विपक्ष ताने मरने के लिए श्री राम जन्मभूमि की तारीख पूछता रहा और अब जनवरी में यह सपना साकार होने जा रहा है, ठीक उसी तरह महिला आरक्षण बिल भी सभी तकनीकी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए लोकतन्त्र को मजबूती देते हुए लागू होगा | उन्होने व्यंग कसते हुए कहा, यदि अभी लागू कर दिया तो वायनाड में राहुल गांधी और रानीखेत में करन महरा की सीट भी आरक्षित न हो जाये। तब षड्यंत्र के तहत आरक्षित करने के झूठे आरोप लगाते रहेंगे | लिहाजा कॉंग्रेस को विनम्रता से स्वीकारना होगा कि पहले सबसे अधिक सत्ता में रहते आपने कुछ नहीं किया और अब इस ऐतिहासिक कदम के लिए जरूरी इंतजार पर आपकी बैचेनी किसी को हजम नहीं होने वाली है |
भट्ट ने अंकिता मर्डर को लेकर लगाए आरोपों पर कहा कि प्रदेश की जनता ने उनके इस दुखद प्रकरण को लेकर किए राजनैतिक कार्यक्रमों का बहिष्कार कर स्वयं करारा जबाब दे दिया है | लिहाजा उन्हे सच्चाई को स्वीकार करते हुए अंकिता को इंसाफ दिलाने की न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।
*महिला आरक्षण बिल पास होने को भट्ट ने बताया ऐतिहासिक, मोदी का जताया आभार*
भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास होने को सनातनी संस्कृति को प्रतिविम्बित करने वाला ऐतिहासिक व युगपर्वतक निर्णय बताया है | प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुशी जताते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्धारा मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और नीति निर्माण में 33 फीसदी संवैधानिक अधिकार देने पर आभार व्यक्त किया है | उन्होने कहा, जिस तरह हमारे सांसदों ने संविधान भवन से नए संसद भवन तक चंद मिनटों के फासले को तय कर सात दशकों के इंतजार को समाप्त किया, वो दर्शाता है कि देश का नेतृत्व सक्षम हाथों में है | महिलाओं को उनका अधिकार मिलना, सनातनी संस्कृति का अहम हिस्सा है जिसका आधार ही, यत्र
नार्यस्तुपूज्यन्ते, रमन्तेतत्र देवता है |
उन्होने कहा, इस निर्णय की जरूरत और प्रभाव देवभूमि उत्तराखंड से अधिक कोई नहीं महसूस कर सकता है | क्यूंकि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य निर्माण से लेकर विकास के प्रत्येक मुकाम पाने मे मातृ शक्ति के खून पसीने का योगदान सर्वाधिक है | माताएँ और बहिने हमारी सामाजिक पहचान और आर्थिक रीड हैं जिन्हे देश की नीतिनिर्धारण संवैधानिक संस्थाओं में भी एक तिहाई हिस्सेदारी मिलना, भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सूचक है |



