आरोपदेहरादूनराजनैतिक

हिंदुओं को हिंसक बताने के लिए राहुल देश से मांगे माफी: भट्ट

सनातन के अपमान पर देवभूमिवासी उपचुनाव में सिखाएंगे कांग्रेस को सबक

देहरादून 1 जुलाई,

भाजपा ने सदन में राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान की कड़ी आलोचना करते हुए देश की जनता से सार्वजनिक माफी की मांग की हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह उन्होंने सनातन का अपमान करने और योजनाओं पर झूठ परोसने के लिए सदन का दुरुपयोग किया, उसका जवाब देवभूमि की जनता बद्रीनाथ और मंगलोर के उपचुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह पराजित कर देने वाली है।

भट्ट द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जिस तरह राहुल ने सदन के पटल पर हिंदू समाज को हिंसा करने वाला, नफरत फैलाने और असत्य कहने वाला बताया गया, वह पूरी तरह कांग्रेस की सनातन विरोधी सोच एक बार पुनः उजागर करता है। इससे पूर्व भी वे मंदिर जाने वालों को लड़की छेड़ने वाला बताते थे, उनकी पार्टी और सहयोगी पार्टी के नेता लगातार सनातन के अपमान और उसे समाप्त करने का आह्वाहन करते रहते हैं । लेकिन सर्वाधिक आपत्तिजनक यह है कि इस बार हिंदुओं के लिए अपमानजनक शब्दावली का उपयोग लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में किया गया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत होगी, लेकिन देश में करोड़ों लोग गर्व से स्वयं को हिंदू कहते हैं ।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर, कृषि आंदोलन समेत अनेकों योजनाओं को लेकर राहुल का तथ्यहीन आरोप लगाना बेहद निंदनीय हैं। अफसोस जो झूठ और भ्रम वह चुनाव के समय सड़कों पर फैलाते रहे, उसको और फैलाने के लिए उन्होंने सदन के मंच का दुरुपयोग किया। उन्हे इस पूरे मुद्दे पर राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

भट्ट ने कहा कि सनातन के इस अपमान और गलतबयानी का करारा जबाब देवभूमि की सनातन प्रेमी एवं राष्ट्रवादी जनता उन्हे देने जा रही हैं। कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी की हिंदू विरोधी मानसिकता के प्रतिकार की शुरुआत श्री बद्रीनाथ धाम विधानसभा के धर्मपरायण मतदाता करने वाले हैं । उनके उम्मीदवार की जमानत जब्त करवाकर वहां की जनता कांग्रेस आलाकमान को कड़ा संदेश देगी । ठीक इसी तरह मंगलौर की जनता भी विकास की संभावना और सनातन के सम्मान के पक्ष में वोट कर, कमल खिलाना अब पूरी तरह तय हो गया है।

 

 

Show More

Related Articles