आरोपराजनैतिक

कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष करन माहरा ,कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने बीजेपी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
देहरादून-
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता ने जो प्यार समर्थन कांग्रेस पार्टी को दिया है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी बागेश्वर के मतदाताओं का हार्दिक धन्यबाद व्यक्त करती है और कांग्रेस पार्टी पूर्व तरह सदैव बागेश्वर क्षेत्र की हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। करन माहरा ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है ,परन्तु सरकार द्वारा जिस तरह सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया गया वह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नही हैं। उन्होंने कहा बागेश्वर में सहानुभूति की जीत हुई है और जनवादी मुद्दों की हार हुई है।

करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड, परीक्षाओं में पेपर लीक, बेरोजगारों पर लाठी चार्ज पलायन, महंगाई, अग्निवीर, जैसे मुद्दों को लगातार जनता तक पहुॅचाने में असफल रही। परन्तु इसके बावजूद कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ा है। जबकि बागेश्वर की जनता पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत सरकार की हनक की जीत है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जनभावनओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भाजपा के फांसीवादी नीतियों के खिलाफ लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

बागेश्वर की जीत सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के कारण हुई – जोशी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि बागेश्वर की जीत भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के कारण हुई, जैसे भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था और पूरे चुनाव में चुनाव. सबको पता है कि आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. राज्य सरकार और संगठन ने चुनाव जीतने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए, तब जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को मामूली अंतर से हरा पाए. भाजपा की नैया डूबने वाली है। जोशी ने कहा कि हम बागेश्वर की जनता के आभारी हैं। वे दिखाते हैं कि उन्होंने कांग्रेस को पहले से कहीं अधिक वोट देकर अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि कांग्रेस बागेश्वर की जनता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles