रेस कोर्स पोर्स कॉलोनी में 14 साल की लड़की की प्लेट में हत्या

देहरादून
देहरादून स्थित रेस कोर्स कॉलोनी में जहां विधायक आवास के पास एक फ्लैट में 14 साल की लड़की जिसका नाम चांदनी बताया जा रहा है ,उसकी हत्या कर दी गई है हत्या करने के बाद मकान मालिक ने लड़की को कॉर्नेशन हॉस्पिटल पहुंचा दिया, मौके से जानकारी करने में पता चला कि फ्लैट मालिक द्वारा कई बार उस लड़की के साथ मारपीट की जा चुकी है बीते दिन भी उस लड़की के साथ मारपीट की गई, जिसकी जानकारी उसके द्वारा अपने परिजनों को दी गई इसके बाद परिजनों ने उसको वहां जाने के लिए मना कर दिया परंतु फ्लैट में कार्यरत गार्ड द्वारा उसके निवास स्थान पर आकर उसको दोबारा उसी फ्लैट में ले गया जहां वह काम करती थी और उसके साथ मारपीट भी की गई और परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है की लड़की के साथ रेप भी किया गया है मामले को संदिग्ध देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनाद किया जा चुका है।
विधायक विनोद चमोली के निर्देशानुसार मकान मालिक के ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है, अभी तक पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ कोई भी मुकदमा नहीं लिखा गया है कॉर्नेशन हैस्पिटल में डॉक्टर टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।



