अपराधदेहरादून

उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ आया SSC परीक्षा नकल केस मुख्य सरगना

साल 2026 फरवरी में एसएससी परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया था, जिसका मुख्य आरोपी था फरार

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने 13 फरवरी 2026 को आयोजित एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया।
आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी अपने लैब के माध्यम से अभ्यर्थियों को रिमोटली नकल कराता था। एसएससी परीक्षा में नकल करा रहे गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही आरोपियों ने परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर प्रत्येक अभ्यर्थियों से सेलेक्ट होने पर संबंधित पद के ग्रेड पे के हिसाब से पैसों की मांग करता था।
उत्तराखंड एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी को सेन्टर में मल्टीटास्किंग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जिसमें एसटीएफ देहरादून को परीक्षा केंद्र में अनुचित रिमोट एक्सेस संसाधनों उपयोग कर परीक्षा में नकल कराए जाने के संबंध में गोपनीय सूचना भी मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम में छापा मारा तो वहां अंदर ग्राउंड चैंबर तैयार करके रिमोट एक्सेस के जरिए अभ्यार्थियों को नकल कराने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर लैब और एक्सेस पार्ट को सील करते हुए आरोपी नितिश कुमार और भास्कर नैथानी को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद 14 फरवरी को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच उत्तराखंड एसटीएफ को दी गई थी। एसटीएफ की टीम ने परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना शुभम भटनागर निवासी विजयनगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही शुभम भटनागर फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में एसटीएफ टीम लगातार इनपुट विकसित कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। 4 अप्रैल को एसटीएफ टीम ने फरार आरोपी शुभम भटनागर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी शुभम द्वारा पुछताछ में कुछ अहम जानकारियां भी दी है, जिसके संबंध में विवेचना कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी।

Show More

Related Articles