देहरादून

ग्राम पंचायत ढ़ाकी में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया

जनप्रतिनिधियों, बजरंग सेना पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून: हरेला पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत ढ़ाकी के पंचायत घर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शमा परवीन, उपप्रधान नेहा रहमान, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंतजार अली, वार्ड संख्या-6 के शौकीन रहमानशबाबू रहमान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय मंत्री एवं धर्म रक्षा दल प्रकोष्ठ के दिनेश कश्यप नाथ, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, संस्थापक अशोक शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।

Show More

Related Articles