देहरादून

 मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी

‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ का भव्य आयोजन

रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 138, कलिंगा कॉलोनी गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आगामी गांधी जयंती, खादी, स्वदेशी उत्पाद, बिहार का छठ पर्व, मिथिला पेंटिंग, और हैंडलूम-हैंडक्राफ्ट जैसे सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने खासतौर पर भारतीय नौसेना की दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों से संवाद कर नारीशक्ति का उत्सव मनाया।
प्रधानमंत्री ने त्योहारों के अवसर पर वोकल फॉर लोकल के तहत स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए खादी उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित किया।
मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो समाजहित में सकारात्मक सोच और बदलाव की दिशा तय करता है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हमें नई ऊर्जा देता है और हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे इसे नियमित रूप से सुनें और जीवन में उतारें।

 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा सभागार में दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मंत्री जोशी ने कार्यक्रम में सभी को दशहरे और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि गोर्खाली सुधार सभा समाज के उत्थान और विकास में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने भारतीय सेना में गोरखा समुदाय के बहुमूल्य योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा,
अगर कोई कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह या तो झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है।” यह बात उन्होंने फील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ के हवाले से कही।

कैबिनेट मंत्री ने समाज की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाए रखने में गोर्खाली सुधार सभा की भूमिका की भी सराहना की और समाज द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

Show More

Related Articles