देहरादून

राजधानी के शिवालयों में भक्तों का लगा रहा तांता

 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर राजधानी के टपकेश्वर स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर सहित राजधानी के अन्य शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और इस दौरान शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और पुण्य कमाया। इस अवसर पर शिवालय भोले के जयकारों से गूंज उठे। वहीं दूसरी ओर शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा और सभी पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करते हुए दिखाई दिये।
इस अवसर पर राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया और सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर की परिक्रमा कर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। इस अवसर पर हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
इस अवसर पर पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर भीड़ प्रबंधन के लिए टपकेश्वर मंदिर प्रशासन के स्वयंसेवक भी मैदान में उतरे हुए हैं। इस दौरान सावन का दूसरा सोमवार श्रद्धा, सुरक्षा और शांति के माहौल में शिव आराधना को समर्पित हो गया है।

Show More

Related Articles