वार्ड 94 में शिवालिक व्यू की जनता हो रही है उपेक्षा का शिकार

देहरादून,
जोगीवाला के वार्ड नंबर 94 के अंतर्गत शिवालिक व्यू ले नंबर 8 , जागृति बिहार की जनता विकास के नाम पर उपेक्षा का शिकार हो रही है यहां पर विकास के नाम पर लोगों को खड़े और चोट मिल रही हैं ,लोगों की माने तो पिछले दो साल से विकास के कार्यों के नाम पर खड़े खोद कर छोड़ दिया जाता है कभी जल संस्थान कभी जल निगम के कार्य को लेकर तो कभी सिविल लाइन डालने के नाम पर ।
जल निगम के ऐई से बात करने पर बताया कि विभाग में कार्य कर रही संस्था के कर्मचारी छुट्टी पर गए है, जब तक वो नहीं आते तब तक कार्य नहीं हो पाना संभव है।
निवर्तमान पार्षद जगदीश प्रसाद सेमवाल को इसके बारे में पहुंचा गया तो उनके द्वारा जल निगम के ऊपर सारा दमदार डाल दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता रोहित राजपूत ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके है, है, लेकिन क्षेत्र की कुछ लोगों के लोगों को क्षेत्रवाद के कारण इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्षेत्र में ना ही विकास कार्य समय पर किए जा रहे हैं और ना ही यहां के लोगों को सुख सुविधा मुहैया कराई जा रही है ऐसे में वार्ड की जनता डीएम को विभाग के और जनप्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत पत्र देकर,क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी से अवगत कराया जाएगा,और हो रही धांधलीयो को लेकर अपनी बात रखेगे।

स्थानीय निवासी मुकुल लोध का कहना है कि पार्षद द्वारा नगर निगम द्वारा कराई जा रही फागिंग ,लार्वा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है, साथ ही नालियों में लार्वा लगातार जमा हो रखा है और जगह-जगह नालियों में जल भराव की स्थिति भी बनी हुई है ,जिससे डेंगू और अन्य भयानक बीमारियां होने की संभावना लगातार क्षेत्र में बनी हुई है।



