राहुल गांधी जब जनता की आवाज़ उठाते है तो भाजपा डर जाती है :कुमारी शैलजा

देहरादून। नेता विपक्ष राहुल गांधी जब जनता की आवाज उठाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकारी डर जाती हैं भाजपा की सरकार उनके कार्यक्रम में बाधा डालने का भरसक प्रयास करती है। ये आरोप कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया।
उन्होंने कहां कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 17 जुलाई को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम एक सफल आयोजन रहा है इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज उठा रही है जिसके पीछे की वजह सरकार की नाकामी और सरकार का निकम्मापन है। जो छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के साथ हुआ इसका नमूना छात्रों की गूंज कार्यक्रम में देखा गया।
ऐसे में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए उठाने का प्रयास किया। लेकिन राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को रोकने का पूरा प्रयास किया गया कभी ग्राउंड के बहाने तो कभी, उसी समय पर कोई अन्य प्रोग्राम आयोजित किया गया। ऐसे में एक बड़ा सवाल यही है कि सरकार इतना क्यों डर रही है? शैलजा ने कहा कि भाजपा जो इतना घबरा रही है वो इस बात को दिखा रही है की हवा का रुख क्या है। वर्तमान समय में युवाओं और आम नागरिकों की बात देश भर में गूंज रही है। आने वाले समय में राहुल गांधी समेत अन्य बड़े नेताओं के भी कार्यक्रम प्रदेश में होंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जो हो रहा है उसका कल लोगों ने सिर्फ एक नमूना देखा है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान सरकार का रवैया और लोगों एवं युवाओं का उत्साह देखने को मिला। यानी बीजेपी घबराई हुई है और जनता खड़ी हुई है। उत्तराखंड राज्य पेपर लीक की राजधानी बन गई है, ऐसे में भ्रष्टाचार का एक हिस्सा पेपर लीक हुई है। भाजपा सरकार ने डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार को दीमक की तरह सिस्टम को खत्म करने में लगा दिया है। प्रदेश के लिहाज से भ्रष्टाचार एक सबसे बड़ा मुद्दा है। साथ ही बताया कि राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता उत्तराखंड आएगे और यहां से मुद्दे को उठाएंगे।


