देहरादून

युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद रील प्रतियोगिता का आयोजन

स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, विचार और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर आधारित रील बनाकर प्रदेश के युवा नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी, युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 12 जनवरी को होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से जोड़ना है।
प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागी 60 से 90 सेकंड की इंस्टाग्राम रील स्वामी विवेकानंद के विचारों पर बनाकर विभाग द्वारा जारी किए गए लिंक पर अपलोड करेंगे। रील में स्वामी विवेकानंद के विचारों का आधुनिक भारत के संदर्भ में प्रदर्शन होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दल को क्रमशः 1 लाख रुपये, 50 हजार रुपये और 25 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। नेशनल यूथ अवार्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि युवा दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की विविध संस्कृति के रंग भी दिखाए जाएंगे। बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कार राशि

पहले स्थान: 11,000 रुपये

दूसरे स्थान: 7,000 रुपये

तीसरे स्थान: 5,000 रुपये

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

Show More

Related Articles