उत्तराखण्डमनोरंजन

सिंगर जुबिन नौटियाल ने केबीसी विनर दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला को इस तरह दिया सरप्राइज़ गिफ्ट

बॉलीवुड सिंगर और उत्तराखंड की शान ज़ुबिन नौटियाल ने फेमस टीवी शो KBC-13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला का  सपना पूरा किया | कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने वाली हिमानी की दृष्टिहीन आँखों में सपना था अपने फेवरेट सिंगर ज़ुबिन से मिलने का सपना था | जिसे ने पूरा किया ज़ुबिन ने उससे सरप्राइज़ मुलाक़ात कर ।

                          
दरअसल पेशे से टीचर हिमानी बुंदेला ने सिंगर जुबिन से मिलने के सपने के बारे कौन बनेगा करोड़पति शो में अमित बच्चन के सामने बताया था | जिसको लेकर इस सीजन की पहली करोड़पति बनते ही जुबिन ने उन्हें एक ऑडियो मैसेज भी भेजा था । हिमानी के टैलेंट और दृष्टिहीन होने वावजूद उसके जज्बे से प्रभावित होकर नौटियाल ने  उसे सरप्राइज देने का फैसला किया । मुलाक़ात के बाद जुबिन ने बताया कि हिमानी जैसे मासूमियत भरे फैंस से मिलना उन्हे खुशी की अलग ही अनुभूति देता है । वह हमारे देश का भविष्य है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भारत के सभी हिस्सों से ऐसे शानदार टैलेंट हैं।

इस सरप्राइज़ मुलाक़ात के लिए जुबिन एक पत्रकार बनकर आगरा स्थित हिमानी के घर मिलने पहुंचे | घर पहुंच कर हिमानी के बगल में बैठने के बाद ही उसने महसूस किया कि वह पत्रकार नही जुबिन हैं। उसके बाद नौतियल ने हिमानी का फेवरेट सॉन्ग “खुशी जब भी तेरी” गाकर सभी को इमोंश्नल कर दिया | इस मौके पर हिमानी का कहना था कि आँखों पर तो वह पहले ही विश्वास नहीं कर सकती लेकिन ज़ुबिन से इस तरह की मुलाक़ात होगी उसके मन को भी विश्वास नहीं था |

Show More

Related Articles