अपराधराष्ट्रीय

सिद्धू मुसेवाला पंजाब, तिहाड़, कनाडा की तिगड़ी, सिद्धू की मौत पर तेज हुई राजनीति

हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे हत्या की जांच, तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ 

लॉरेन्स विश्नोई के निशाने पर था मुसेवाले तिहाड़ जेल में रह कर रहा शाजिस कई नम्बरों से जेल में रह कर रहा था अपने गेंग के गुर्गो से संपर्क , लॉरेंस के साथी गोल्डी इसे आपरेट कर रहा था शापशूटर के साथ मिल कर मुसेवाला कि रेकी कर उस पर ३० गोलियों दागी गई जिससे कल उनकी मोके पर ही मोत हो गई है।
इस मर्डर की जिम्मेदारी विष्नोई गैंग ने ली हे, लेकिन सिद्धू मुसेवाला के पिता ने अपने बेटे की जांच पंजाब पुलिस से ना कराकर सीबीआई और एस आई टी से कराने की मांग की है ,इस पुरे मामले में अभी तक २ लोगो की गिरफ़्तारी की जा चुकी है।
पंजाब के मुख्य मंत्री ने इस पुरे मामले पंजाब के डीजीपी से सफाई मांगी है। हर जगह आप पार्टी के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किये जा रहे है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर आ गई है।
दिल्ली में केजरीवाल आवास के पास प्रदर्शन
दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी पर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सहित प्रदर्शनकारियों ने सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से केजरीवाल के आवास की ओर मार्च किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पंजाब कांग्रेस निकालेगी शांति मार्च
मानसा में अपने नेता की हत्या के बाद से पंजाब कांग्रेस में आक्रोश है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए मानसा अस्पताल से गुरुद्वारा साहिब तक शाम 6 बजे शांति मार्च निकाला जाएगा।
पंजाब भाजपा प्रमुख राज्यपाल से मिले
पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से अराजकता है। सीएम मान सरकार नहीं चला रहे हैं। यह अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा की कठपुतली है जो न तो पंजाब को जानते हैं और न ही इसकी संवेदनशीलता। हम मांग करते हैं कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए।
बैकफुट पर आए डीजीपी
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद डीजीपी वीके भावरा ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। डीजीपी ने कहा कि मैं मूसेवाला के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। मैंने कभी मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा। सोशल मीडिया पर कल से लगातार इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। जांच में कत्ल के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मीडिया के एक हिस्से ने उनका गलत हवाला दिया। मेरे दिल में सिद्धू मूसेवाला के लिए बहुत सम्मान है।
सुरक्षा घटाने के फैसले की जांच के आदेश
मूसेवाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने डीजीपी के बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। सुरक्षा घटाने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

Show More

Related Articles