जिम्मेदार कौन : निगम के नाम पर कई जगह हो रहा अतिक्रमण,जिस के कारण लगता है कई घंटो लम्बा जाम
शासन और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारीयो की अनदेखी का खामियाजा भुगत रही जनता

देहरादून
नगर निगम द्वारा कई जगहों पर अतिक्रमण किया जा रहा जिसके कारण कई जगहों पर जनता को जाम का सामना करना पड़ता है और कई जगहों पर कई कई घंटो जाम का सामना करना पड़ता है कई बार इस जाम में एम्बुलेंस भी कई घंटो तक जाम में फसी रहती है ,अब सवाल यह उठता है की इनका चालान कौन काटेगा?

अक्सर सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली रोड कनॉट प्लेस, टैगोर विला चौक ,मुख्य चकरोता रोड में ये मन्जर रोज देखने को मिलता है ,जहा एक तरफ पी डब्लू डी द्वारा द्वारा सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण भी रोड पर कई तरह की निर्माण की सामन भी रोड के किनारे पड़े रहते हे ,वही अब जगह जगह निगम द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण कर जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, जहाँ नगर निगम देहरादून स्वयं सड़क किनारे अतिक्रमण रहता है ,जबकि ये रास्ता मुख्य रास्ता है जिस रास्ते से स्कूली बच्चे, उच्च अधिकारी ,कई राजीनीति नेता यहां तक कि निगम के अधिकारी भी रोज रास्ते गुजरते है ,ट्रैफिक पुलिस जनता के चलान काटती है और निगम द्वारा गरीब ठेली वालो का चालान काटते रहते है ,मगर खुद के अतिक्रमण पर अनदेखी कर रहे है ।आश्चर्य तब होता है,,जब आजकल एक विभाग और है जो एक इंच गाड़ी भी किसी की सफेद लाइन को पार करती है तो या तो गाड़ी उठा लेंगे या फिर क्लेम्प लगा देंगे ,मगर किसी को ना तो नगर निगम देहरादून का ये अतिक्रमण दिख रहा और नाही इनके द्वारा सड़क में फैलाया जा रहा प्रदूषण दिख रहा है।कई बार तो इस अतिक्रमण की वजह से ही चौक में लम्बा जाम लग जाता है ,आखिर में सवाल यह उठता है की इनका चालान कौन काटेगा?



