एयरो सिटी नहीं बनेगी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लगाया पूर्ण विराम
नया टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास नहीं

डोईवाला;-
ग्राम सभा जीवन वाला के अंतर्गत फतेहपुर ग्राम पंचायत भवन में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया जैसा कि आप सभी को विदित है डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप का कार्य सरकार द्वारा प्रस्तावित है जिसके विरोध में डोईवाला के सभी गांव के लोगों द्वारा हर ग्राम सभा में व नगर पालिका में भारी विरोध किया जा रहा है आज फतेहपुर ग्राम पंचायत भवन में बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान परमजीत कौर द्वारा किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्राम जीवन वाला, फतेहपुर टांडा, माजरी ग्रांट, शेरगढ़ व आसपास के सभी गांववासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया व बैठक में सर्वसम्मति से इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध किया गया सभी किसानों द्वारा एक मत और एक स्वर में भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध किया और उसके लिए एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई आज की खुली बैठक में डोईवाला कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा जी पूर्व प्रधान सुंदर दास,पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह, गुरजीत सिंह लाड़ी, सुंदरलाल बिजलवान,हरिकृष्ण बिजलवान, हरकमल सिंह , पूर्व प्रधान माजरी ग्रांट ताजेंद्र सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीब कौर, करमजीत कौर, वीरेंद्र, राजेंद्र, ओमप्रकाश करणपाल, आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
एयरोसिटी और नई टाउनशिप बनाने के मामले शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा तय कि एयरो सिटी बनाने का कोई प्रस्ताव सरकार की तरफ से नहीं है, उन्होंने यह बात कहकर एयरो सिटी और नए टाउनशिप के मामले में पूर्ण विराम लगा दिया है. भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से मारखम ग्रांट मे अभी कोई नया टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है उन्होंने कहा कि माजरी ग्रांट और मारखम ग्रांट में किसी भी किसान की भूमि का अधिग्रहण जैसा किसी भी तरह का कोई भी नीति सरकार की नहीं है, विपक्ष ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है वह क्षेत्र की भोली भाली जनता को बहका रहा है, कहां कि जल्द ही अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
इस मौके पर माजरी मंडल महामंत्री मंगल रौथाण, प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, पूर्व प्रधान मारखम ग्रांट परविंदर सिंह बाउ, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू नेगी, मनिंदर सिंह,विनय जिंदल,मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।



