Uncategorized

कर्नाटक की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जीत का परचम लहराएगी काँग्रेस – नवीन जोशी

देहरादून:-15मई

उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सफलता की कहानी बहुत कुछ कह रही है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूट का जादू कमजोर पड़ने लगा है, प्रधानमंत्री जी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां की थीं, उसके बावजूद हार का मूॅह देखना पडा।

महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने पीएम मोदी के चेहरे को आगे कर यह चुनाव लड़ा उसके बाद भी हार का मुहं देखना पडा अब जनता प्रधानमंत्री के झूठ समझ चुकी है। जोशी ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह बजरंग बली, मुस्लिम आरक्षण जैसे मुद्दों को उछालकर भाजपा ने ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, उसके बाद भी कांग्रेस का जीतना भाजपा व नरेन्द्र के गिरते ग्राफ को दर्शाता है, जो भाजपा के लिए भविष्य का संकेत है। जोशी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कांग्रेस का ग्राफ जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे साफ जाहिर है कि उत्तराखण्ड प्रदेश में आने वाले नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में जनता काँग्रेस के साथ खडी देखाई देगी, और भाजपा के मुॅह पर करारा तमाचा मारने का काम करेंगी।

Show More

Related Articles