Uncategorized

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों (एनसीआरबी) के प्रगति डेशबोर्ड में उत्तराखण्ड राज्य को देश में चौथा स्थान तथा 10 पर्वतीय राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में पुलिस थानों में नवीनतम तकनीक के प्रयोग हेतु इंन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, फिंगर प्रिंट स्कैनर की व्यवस्था, ई-ऑफिस के डाटा बैकअप की व्यवस्था आदि के विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा किया जाए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, आईजी  अमित सिन्हा एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु ने  गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की  भी समीक्षा की। इसके तहत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डों में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों को लगाने, पथ प्रकाश लाइटों की व्यवस्था, भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गैंरसैंण में कार्यों को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  आनंद वर्द्धन, सचिव  हरीचंद सेमवाल आदि उपस्थित थे।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles