Uncategorized

मूसलाधार बारिश में प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास 

देहरादूनः

प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य में महिला अपराध और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ रही अपराध की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो गया है। उत्तराखण्ड राज्य में पिछले एक वर्ष में घटित हुई अपराध की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में महिला अपराध तथा अन्य अपराधों का स्तर कहां पहुंच गया है। समाज के अराजक तत्व और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में उत्तराखंड पुलिस प्रशासन का डर और भय समाप्त होता हुआ साफ दिखाई पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड में मातृशक्ति सुरक्षित नही हैं, एक आरटीआई के अनुसार 2022 में उत्तराखण्ड में 872 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, प्रत्येक दिन उत्तराखण्ड राज्य के अन्दर 3 बलात्कार उत्तराखण्ड राज्य में दर्ज हो रहे हैं। माहरा ने बताया कि

उधम सिंह नगर में बलात्कार की 247,

हरिद्वार में 229 और देहरादून 184 घटनाएं हुई हैं,

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

सबसे कम अगर बलात्कार या छेडछाड की घटनाएं कहीं घटित हुई हैं तो वह उत्तराखण्ड का पर्वतीय क्षेत्र रूद्रप्रयाग जिला है यहॉ सिर्फ एक मामला दर्ज किया गया है,

नैनीताल में 103 मामले दर्ज हुए हैं,

अल्मोडा में 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

पिथौरागढ में 17 मामले दर्ज किए गए हैं,

चम्पावत में 7 मामले दर्ज हैं,

बागेश्वर में 10 मामले दर्ज हुए हैं,

टिहरी गढवाल में 15, उत्तरकाशी में 13,

चमोली में 9, पौडी गढवाल में 20 बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं,

जो कि राज्य के लिए बहुत ही अशुभ संकेत हैं और जब तक अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के दोषियों को सजा नही मिल जाती और वीआई का चेहरा बेनकाब नही हो जाता तब तक कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के ढीले और लापरवाह रवैए की वजह से राष्ट्रीय मुद्दा बन गया। भाजपा नेता के रिसोर्ट पर आनन-फानन में बुलडोजर चलवाकर सारे साक्ष्य मिटा दिए गए। अंकिता केस के वीआईपी का नाम आज तक उजागर नहीं हो पाया है। इस हत्याकांड में एक नहीं सैकड़ों सवाल हैं जिनके जवाब अनुत्तरित हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि ममता बहुगुणा जोशी पौड़ी के श्रीनगर से लापता है जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं कि ममता कहां है और आखिर इस केस की फाइल को दबा क्यों दिया गया।

पूर्व मंत्री विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि पौडी के घुडदौड़ी इन्जीनियरिंग कॉलेज की छात्रा द्वारा विभागाध्यक्ष एवं प्रो0 पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए आत्महत्या की, परन्तु कार्रवाई के नाम पर केवल उत्पीड़न करने वाले शिक्षकों के स्थानान्तरण कर दिये गये।

विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि केदार भंडारी 19 साल का युवा जो आंखों में सपने लेकर आया था अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने के लिए अचानक चोरी के इल्जाम में पुलिस पकड़ कर ले जाती है और केदार गायब हो जाता है तथा बाद मे उसके डूबने की मनगढ़ंत कहानी रची गई परन्तु लाश का आज तक कोई अता पता नहीं चला।

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सल्ट के दलित युवक जगदीश की निर्मम हत्या देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना थी। घटना से पूर्व श्री जगदीश द्वारा पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से पुलिस सुरक्षा की मांग भी की गई थी परन्तु सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।

विधायक बिरेन्द्र जाति ने कहा कि हाल ही में हुई चमोली में पिंकी हत्याकांड, हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा महिला से बलात्कार की घटना, हर्रावाला देहरादून में दलित युवती मनाली हत्याकांड, हाथीबडकला देहरादून में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, टिहरी में दलित युवक जितेन्द्र दास एवं लखनलाल हत्याकांड, रूडकी के ढंडेरी गांववासी दलित युवक की हत्या ये सभी घटनायें राज्य में समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था के जीते जागते उदाहरण हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री हीरा ंिसह बिष्ट, मनीश खण्डूरी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, महंन्त विनय सारस्वत, गरिमा माहरा दसौनी, शीशपाल ंिसह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी, अमरजीत सिंह, आयेन्द्र शर्मा, नवीन जोशी, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, आईडी के अध्यक्ष विकास नेगी, सुमित्तर भुल्लर, विकास नेगी, सुरेन्द्र अग्रवाल, दर्शन लाल, राजेश रस्तोगी, उर्मिला थापा, राजेश चमोली, नजमा खान, पिया थापा,नीरज त्यागी, डा. विजेन्द्र पाल सिंह, जयेन्द्र रमोला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित उनियाल, राजीव चौधरी, विनोद नेगी, मुकेश नेगी, कुंवर सजवाण, लक्षमी अग्रवाल, सतपाल ब्रहमचारी, उत्तम असवाल, अमन गर्ग, राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, आशा मनोरमा डोबरियाल, शिवानी थपलियाल, अनिल बस्नेत, कै. बलवीर सिंह, ओ.पी. चौहान, पूरन रावत, प्रदीप जोशी, प्रभुलाल बहुगुणा, याकूब सिद्विकी, सुलेमा अली, जगदेव सिंह, आनन्द बहुगुणा, मुरली मनोहर, संतोष चौहान, मीना रावत, संजय कद्दू, मोहन काला, बिरेन्द्र पोखरियाल, सूरज नेगी, अनिल नेगी, चन्द्रमोहन खर्कवाल, विकास त्यागी, अंशुल त्यागी, पुष्पा पंवार, रवीन्द्र पुण्डीर, मुरारीलाल खण्डवाल, दीपा काण्डपाल सती, सुधीर शांडल्य, सचिन गुप्ता, हेमेन्द्र चौधरी, महेन्द्र नेगी गुरू जी, राजकुमार जयसवाल, नवनीत सती, गिरीश पपनै, नवीन रमोला, लाखीराम विजलवाण, देवेन्द्र सिंह, अनुराग मित्तल, अनूप कपूर, प्रवीन त्यागी, कोमल बोरा, सुमित्रा ध्यानी, सविता पाल, नाशिर प्रवेज, बिरेन्द्र ठाकुर, अंशुल त्यागी, नीलम तिवाड़ी, अनुराधा तिवाडी, अमृता कौशल, मालती, सवित्री, रश्मि देवराड़ी, सविता सोनकर, बिरेन्द्र पंवार, रमेश नौटियाल, राजीव भार्गव, तुषार, शुभम जोशी, आर्यन राठौर, प्रशान्त शर्मा, दीपक पाण्डेय, नितिन तेश्वर, जगत खाती, अजय रावत, कुलदीप रावत, भरत सिह रावत, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles