हरिद्धार की घटना का आरोपी भाजपा का सदस्य तक नही, बदनाम कर रही कांग्रेस:भाजपा
दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस, कांग्रेस शासित प्रदेशों मे महिला उत्पीड़न की अधिक घटनाएं

देहरादून 3 अगस्त ,
भाजपा ने हरिद्धार में विवादित किसान नेता के पार्टी से जुड़े होने को लेकर आ रही खबरों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आरोपी भाजपा का प्राथमिक सदस्य तक नही और दूर दूर तक उसका कोई लेना देना पार्टी से नही है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है और यह उसके चाल, चरित्र और चेहरे की हकीकत है। उन्होंने कॉंग्रेस के प्रदर्शन को बदनाम करने वाला बताते हुए स्पष्ट किया कि अनैतिक या अपराधिक कार्य के लिए भाजपा ने दलगत भावना से उपर उठकर कड़ी कार्यवाही अब तक की है। हर आरोपी कानून के दायरे मे आयेगा यह निश्चित है।
चौहान ने हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप गोयल के हवाले से जारी पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी न तो भाजपा नेता है और न ही कार्यकर्ता है। स्वयं को किसान नेता बता कर प्रचारित करने वाले इस आरोपी को भाजपा से जुड़ा हुआ बताते हुए दुष्प्रचार करना पूरी तरह से पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास है। उन्होने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकरण मे व्यक्ति किसी राजनैतिक दल से जुड़ा हो या सामाजिक संगठन से, हमारी सरकार निष्पक्ष एवं दबाबमुक्त होकर पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करती है। इस मुद्दे पर भी पुलिस जांच कर रही है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी |
चौहान ने कॉंग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बिना सच्चाई को जाने, सिर्फ और सिर्फ भाजपा को बदनाम करने की कोशिश करना उनकी नीति बन गयी है ।
उन्होने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिनके युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी ही आसाम प्रदेश की महिला युवा अध्यक्षा के यौन शोषण के आरोपी हैं और दिग्विजय सिंह जैसे नेता अपनी ही पार्टी की बड़ी नेत्रियों को भी उनकी शारीरिक बनावट के अनुसार आंक कर सार्वजनिक रूप से अश्लील टिप्पणियाँ करते हैं। कांग्रेस शासित राज्य देश में महिला अपराधों में सबसे आगे हैं । ऐसी पार्टी को महिला अपराधों पर राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उस पर आरोपी को भाजपा नेता बताकर पार्टी की छवि खराब करने की ऐसी कोशिश बेहद निंदनीय और नकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा है।
भाजपा लोकसभा चुनावों में सक्रियता के मद्देनजर अपने जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग रामनगर से शुरू करने जा रही है,
5-6 अगस्त को होने वाले इस शिविर में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों का विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन मिलने वाला है ,
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भांति पार्टी समय समय पर अपने जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाता है | जिसमे प्रतिभागियों को संगठन की प्रक्रिया, जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वहन और जनता से समन्वय बनाते हुए पार्टी के राजनैतिक लक्ष्यों को हासिल करने की कार्ययोजना पर चर्चा की जाती है | हाल ही में पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग हरियाणा मे सम्पन्न हुआ है | इसी क्रम मे कुमायूं मण्डल के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण व्रग 5-6 अगस्त को रामनगर में होने जा रहा है |
इस शिविर में केंद्र से पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे | इस दौरान सभी वक्ता विभिन्न सत्रों मे पार्टी, सरकार और जनसरोकारों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन देंगे | प्रशिक्षण वर्ग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी संबोधित करेंगे ।
चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में 12-13 अगस्त को हरिद्धार में गढ़वाल मण्डल के सभी जिला पंचायत सदस्यों का शिविर आयोजित किया जाएगा | उन्होने बताया कि पार्टी पंचायत प्रतिनिधियों को जनता तक सरकार के कामों को पहुंचाने और उन्हे इनका लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मानती है | इन शिविरों में एक और महत्वपूर्ण विषय लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भी विभिन्न रणनीतिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि आने वाले समय में उनका अधिक से अधिक सहयोग लिया जा सके |



