Uncategorized

हर हर महादेव जयकारों के साथ खुले बाबा के कपाट

केदारनाथ,

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके लिए केदारनाथ मंदिर को 35 कुंतल फूलों से सजाया गया है। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंचे ।

सुबह पांच बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले दिए गए। इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करी। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

Show More

Related Articles