उत्तराखण्ड

वनाग्नि रोकथाम को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारीयो और कर्मी की बैठक का आयोजन

मसूरी

मसूरी वन प्रभाग मे प्रभागीय वन अधिकारी और उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में वन अग्नि रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित किए गए जिसमें वनों में लगने वाली आग की रोकथाम के लिए उपाय के साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक करने की बात की गई बैठक में मौजूद अग्नि शमन के अधिकारियों के साथ ही मसूरी पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रभागीय वन अधिकारी अमित कुंवर ने कहा कि मसूरी वन विभाग द्वारा वनों में लगने वाली आग को लेकर विभागीय टीम के साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया है और उन्हें आग बुझाने के उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं जिन ग्राम सभा में वनाग्नि की घटनाएं नहीं होगी उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

इस मौके पर उप जिला अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने कहा कि वनों में लगने वाली आग को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है कि वन विभाग के साथ तालमेल बनाकर बना अग्नि की घटनाएं रोकने के लिए कार्य किया जाए जिससे वन संपदाओं को कम से कम नुकसान हो सके।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles