उत्तराखण्डदेहरादून

अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण

-देहरादून,
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में छात्राओं की मौत के बाद अग्निशमन अधिकारी ने शहर के कोचिंग सेंटरों का सर्वे करना शुरू कर दिया है जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र रवि ने सहस्त्रधारा रोड पर दो कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया इसमें एक कोचिंग सेंटर में बेसमेंट व अग्निशमन यंत्र प्राप्त मात्रा में पाए गए जबकि दूसरे में बेसमेंट में होटल और ऊपर कोचिंग सेंटर चलने की बात सामने आई है बताया जा रहा है कि होटल संचालक ने आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने वाला रास्ता बंद कर दिया है ।

कोचिंग सेंटर की ओर से इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक को रास्ता खोलने को कहा गया है सर्वे के दौरान होटल बंद था ऐसे में पूरा निरीक्षण नहीं किया जा सका सुरेश चंद्र रवि ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और वह आज भी ज्यादा से ज्यादा कोचिंग इंस्टीट्यूटस में जाकर बारीकी से निरीक्षण करेंगे और तैयारियों को परखेंगे।

 

Show More

Related Articles