उत्तराखण्ड

ग़ैरसैंड में होगा ग्रीष्मकालीन सत्र 21 अगस्त 23 अगस्त तक भराड़ीसैंण में होगी आयोजित,आदेश जारी 

ग़ैरसैंड (भराड़ीसैंण) :

ग्रीष्मकालीन सत्र को लेकर सरकार ने समय व स्थान तय कर लिया है। इसके लिए पिछले दिनों कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया था। यह ग्रीष्मकालीन सत्र 21 अगस्त से 23 अगस्त तक भराड़ीसैंण में आयोजित होगा। जिसका आदेश जारी हो चुका है।21 अगस्त से होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार की तरफ से जहां तैयारी को मुकम्मल रूप दिया जा रहा है वहीं विधानसभा सचिवालय भी अपने स्तर पर पूरी तरह तैयार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक तारांकित व प्रश्नकाल के दौरान उठाए जाने वाले 423 सवाल विधायकों के आ चुके हैं, जबकि सवालों के आने का सिलसिला जारी है।ग्रीष्मकालीन सत्र को लेकर विपक्ष ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।सत्र का कार्यक्रम पहले दिन शोक का होगा, दूसरे दिन अनुपूरक बजट पढ़ा जायेगा, जबकि तीसरे दिन इस पर चर्चा होगी।

Show More

Related Articles