Homeराष्ट्रीयमोदी की अपील, सरकार को बताएं आप किसे पद्म पुरस्कार देना चाहते...

मोदी की अपील, सरकार को बताएं आप किसे पद्म पुरस्कार देना चाहते हैं, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई इन गुमनाम हीरोज के नाम …….

प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता से अपील की है कि सभी मिलकर साधारण लोगों के असाधारण कार्यों को राष्ट्रीय पद्म सम्मान देने की मुहिम में भागेदारी करें | उन्होने ट्वीट करके कहा कि आम लोगों द्वारा सुझाए गए ऐसे गुमनाम हीरोज के नामों को पीपुल्स पदम पुरस्कार से नवाजा जाएगा | गौरतलब है कि केंद्र सरकार विगत कुछ वर्षों में राष्ट्रीय पृस्कारों के लिए ऐसे चौकाने वाले नाम सामने लायी है जिसने इनकी चयन प्रक्रिया पर दशकों से जमा धूल साफ करने का काम किया है | फिलहाल केंद्र द्वारा राज्यों को इसके लिए सर्च कमेटी बनाने के निर्देश से अलग आज पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपने आसपास के ऐसे नाम सुझाने की अपील की है जिन्हे वह पदम पुरस्कार दिलवाना चाहते है | और हाँ #PeoplePadam के लिए नामांकित करने के लिए अपने ट्वीट में अप्लाई करने के लिए Website लिंक http://t.co/BpZG3xRsrZ भी दिया है | लिहाजा देर न करें और आप भी कीजिये अपना या अपने किसी परिचित का बायोडाटा तैयार पदम पुरस्कारों के लिए | अब से 15 सितंबर तक कोई भी इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है | जल्दी कीजिये …अगला नाम आपका भी हो सकता है |

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया केंद्र सरकार ने ऑनलाइन शुरू कर दी है । मोदी सरकार के आने के बाद से इन पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की कोशिश की गयी है | इस सिलसिले में इस बात पर जोर दिया गया है कि ऐसे लोगों को चुना जाये जिन पर उनके असाधारण योगदान के बावजूद भी अब तक ध्यान नहीं दिया गया हो । इस संबंध में केंद्र ने सभी राज्यों से ऐसे प्रतिभाशाली लोगों का पता लगाने के लिए स्पेशल सर्च कमेटी बनाने के लिए कहा है, जिन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जाये | केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी को इस मसले पर पहले ही पत्र भेजा गया है । वहीं इन पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल padmaawards.gov.in पर आवेदन करने के लिए विंडो भी खोली गयी है ।

राज्यों को जारी इस पत्र में केंद्र ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि हमारी कोशिश काबिल लोगों की प्रतिभा को मान्यता देने से इन पुरस्कारों की प्रतिष्ठा बढ़ाने की भी है | इसलिए ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ठोस कोशिशें करने की गुजारिश सबसे है | जिनके हुनर और उपलब्धियों को सम्मान दिया जाना चाहिए, उनके पक्ष में नॉमिनेशन अवशय करें । स्पेशल सर्च कमेटी बनाकर तमाम नामों पर विचार करके अपनी सिफारिश और नामांकन को फाइनल किया जाए । अत्यधिक योग्य मामलों में मरणोपरांत पुरस्कार देने पर भी विचार कर सकती है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
पुरस्कार के लिए बानये पोर्टल padmaawards.gov.in  पर दिए गए प्रारूप में नॉमिनेशन या सिफारिशों के बारे में सभी जरूरी जानकारियां देनी होगी । इसमें अधिकतम 800 शब्दों में नामांकित व्यक्ति की उपलब्धि या योगदान के बारे में बताना होगा ।

कौन कौन से क्षेत्र से संबन्धित लोग कर सकते है अप्लाई
पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) कला,, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, समाजसेवा, चिकित्सा और इंजीनियरिंग, पब्लिक अफेयर्स, सिविल सर्विस, ट्रेड और इंडस्ट्री जैसे सभी क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं।
राज्य सरकारों के अलावा, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, केंद्रीय मंत्रालय, गैर सरकारी संगठन और व्यक्ति स्वयं भी इन पुरस्कारों के लिए अपना नामांकन भेज सकते हैं । गौरतलब है कि देश के इन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों का ऐलान गणतंत्र दिवस, 2022  की पूर्व संध्या पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments