राष्ट्रवादी लेखन व शोध को बढावा देने की जरुरत : भगवती प्रसाद राघव

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यकम में बोलते हुए प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद राघव ने राष्ट्रवादी लेखन व शोध को बढावा देने पर जोर दिया । देवभूमि विचार मंच की देहरादून महानगर इकाई की इस गोष्ठी में स्वतंत्रता के 75वे वर्ष में अमर शहीद सेनानियो को स्मरण किया गया ।

गोष्ठी का संचालनडॉक्टर रीना चंद्रा एवं डॉक्टर रवि दीक्षित द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी ने कोविड की दूसरी लहर में सदस्यो के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की और मौन रखा जिन्होंने उस काल में जान गंवाई। कार्यकम के मुख्या अथिति क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद राघव जी ने सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए लेखन एवं शोध कार्य को और अधिक बढ़ावा देना चाहिए । प्रांत संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा ने कोराेना की तीसरी लहर की आशंका के संदर्भ में देवभूमि विचार मंच की तैयारियों के विषय में विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि हम हर प्रकार की परिस्थिति के लिए तैयार हैं। प्रत्येक सदस्य ने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में अपने विचार रखे। बैठक में क्षेत्र सह समन्वयक डॉक्टर रवि दीक्षित ,डॉक्टर शैलेंद्र सिंह,डॉक्टर दीपक भट्ट, डॉक्टर कंचन लता सिन्हा, डॉक्टर दीपा शर्मा, डॉक्टर प्रीतपाल,डॉक्टर दीपक पाण्डेय,डॉक्टर आशा रोंगाली उपास्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts