महाराज का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तरकाशी जादूंग वैली पर्यटकों के लिए खोलने का अनुरोध

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद उत्तरकाशी स्थित जादूंग वैली को पर्यटकों लिए खोले जाने का अनुरोध किया । नई दिल्ली स्थित कार्यालय में हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यटन मंत्री महाराज ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते खाली कराए गए नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तरकाशी जनपद स्थित जादूंग गांव को पर्यटन की दृष्टि से खोलने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने महाराज से कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर उन्हें दें। निश्चित रूप से इस पर विचार किया जाएगा।

महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में सहयोग के लिए भी उनसे कहा। जिस पर उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महाराज ने रक्षा मंत्री से यह भी कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक ऐसे नकाब या हेलमेट बनाएं जिससे कि हवाई जहाज में हवा आने के स्थान से उनको जोड़ा जा सके। ऐसा करने से मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं रहेगी। महाराज के सुझाव पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वह डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को निश्चित रूप से यह काम सौंपेंगे।उत्तराखंड में सेना में भर्ती के विषय में चर्चा करते हुए सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती होनी चाहिए। इसके लिए देहरादून एवं हल्द्वानी में शीघ्र ही भर्ती कैंप आयोजित किए जाने चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts