पीएम मोदी की कठिन धार्मिक दिनचर्या का यह विडियो हो रहा है वायरल….यूँ ही कोई मोदी जैसा सेलिब्रेटी नही बन सकता

यूँ ही नही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े सेलिब्रेटी कहे जाते हैं । व्यस्तम शेड्युल के बीच उनकी कठिन दिनचर्या के नियम हमेशा लोगों के प्रेणादयक और मीडिया के लिये खबर बनते रहे हैं,विशेषकर धार्मिक । अमेरिका दौरे के दौरान नवरात्र के व्रत रखने की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद एक बार चर्तुमास में स्वयं खाना बनाकर एक ही बार भोजन करने की खबर ने एक बार फिर चौंका दिया है ।
अक्सर अपने कठिन धार्मिक नियमों के पालन की वजह से भी चर्चा में रहने वाले पीएम मोदी के नवरात्रि के 9 दिन उपवास रखने की बात तब सामने आयी जब वह अमेरिकी दौरे पर थे । हाल के दिनों मे पीएम मोदी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी खूब वायरल हो रही है । सभी हैरान हैं जानकर कि पीएम मोदी इन दिनों एक ही वक्त का खाना खा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद इसका खुलासा बातों-बात में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से बातचीत करने के दौरान कही ।

दरअसल हिंदू मान्यताओं में चातुर्मास के दौरान कई तरह की चीजें मसलन दही, पत्तेदार साग-सब्जियां आदि नहीं खाने की बात कही गई है। वहीं, मौसम की अनुकूलता न होने के कारण भी ऐसा कहा गया है कि इस दौरान एक समय भोजन करना चाहिए। इन दिनों चतुर्मास भी चल रहा है और मोदी भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं जो चातुर्मास में एक वक्त ही खाना खाते हैं।

पीएम मोदी ने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात के कई वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। इन विडियो में सबसे आधिक चर्चित है नीरज चोपडा के साथ की मुलाकात । इस दौरान उन्होंने नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा खिलाया और जब नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी से भी खाने का आग्रह किया तो मोदी ने इन्कार कर दिया । इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘इन दिनों मैं एक टाइम ही खाना खा रहा हूं। आजकल चातुर्मास है और मैं ऐसे में एक वक्त ही भोजन करता हूं। मेरे साथ नियमों की थोड़ी पाबंदी है।

पीएम का विडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts