गढवाल सभा के प्रतिनिधिमंडल ने की शहीद सूबेदार राम सिंह भंडारी के परिजनो से मुलाकात

गढवाल सभा मेरठ के प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर घाटी में शहीद सूबेदार राम सिंह भंडारी के परिजनो से मेरठ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की । इस मौके गढवाल सभा की और से उन्हे हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया । उनके परिजनो द्वारा शहीद द्वार ,मवाना ईषापुरम रोड का नाम शहीद सूबेदार सिन्घ भंडारी के नाम पर रखने एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने हेतु शासन प्रशासन से मांग रखने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल की और से इसपर पूर्णरूप से सहयोग करने का आश्वासन दियागया । इस अवसर पर भेट करने वालोँ में सभा की और् से चंदन सिंह पटवाल, कैप्टन वीर सिंह रावत, कैप्टन सत्येंद्र सिंह गुसाई, आर पी नौटियाल, मयंक रावत एवं ओ पी रतूडी अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts