गढ़वाल विश्वविध्यालय में Online Exam Form भरने की तारीखें घोषित ?

श्रीनगर स्थित एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है |  इसी क्रम में 25 अगस्त से स्नातक/स्नातकोत्तर कक्षाओं के द्धितीय सेमेस्टर (सत्र 2020-21) की मुख्य एवं बैक पेपर परीक्षा के आवेदन पत्र भरने शुरू हो गए हैं । ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 2 सितंबर हैं ।

गढ़वाल विवि की और से दी गयी जानकारी के अनुशार 25 अगस्त से 2 सितंबर तक की अविधि में मुख्य एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के द्धितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ छात्र 7 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं | 8 सितंबर के बाद फार्म जमा करने वालों को एक और मौका दिया गया है, ऐसे सभी छात्र छात्राएँ एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 12 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं | सभी छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से अपने विभाग,परिसर,महाविद्यालय या संस्थान में जमा करा सकते हैं। फार्म जमा करने वाले संस्थान की ओर से ऑनलाइन वेरिफिकेशन के पश्चात रोल नंबर सूची और आवेदन पत्र आगे 29 सितंबर तक विवि में जमा कराने होंगे । विवि प्रशासन की और से सभी संस्थानों और परिसरों से अनुरोध किया गया है कि वह समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई समय पर परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts