डोईवाला डिग्री कॉलेज में भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर जन गण मंत्रणा ।

डोईवाला के शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक तकनीकी वेबिनार का आयोजन किया गया । जिसका विषय था – भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों की सफलता , चुनौतियां एवं संभावनाएं’ । मूलत कार्यक्रम जिसका शीर्षक जन गण मंत्रना रहा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महा.लोहाघाट जिला चंपावत से संबद्ध था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ डी सी नैनवाल ने विस्तार से समझाया कि क्यूं भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होते हुए भी लोकतांत्रिक मूल्यों को निभाने में सक्षम रहा है। वहीं डॉक्टर जे. एस नेगी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की आलोचनात्मक प्रासंगिकता पर विचार रखते हुए कहा कि धैर्य रखने से लोकतंत्र सफल होता है कोई भी नीति बनाते ब लागू करते हुए प्रकिर्याओ में विलम्ब होता है ब सरकार प्रत्येक कानून बनाते हुए जनता से सुझाव मांगती है तब हमे सहयोग करना चाहिए वा जागरूक रहना चाहिए। डॉक्टर दया प्रसाद गैरोला राज. महा.बड़कोट ने लोकतांत्रिक मूल्य वा साहित्य पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि तुलसीदास ब निराला ने अपने साहित्य में राम राज्य की संकल्पना की है जिसे महात्मा गांधी ने भी प्रस्तुत किया।डॉक्टर मधु बाला राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने लोकतांत्रिक मूल्य एवं राजनीति पर अपने विचार प्रकट किए। डॉक्टर सुमन प्रकाश ने लोकतांत्रिक मूल्य एवं भारत का भविष्य पर अपना शोध पत्र पढ़ा। चेयर पर्सन डॉक्टर राखी पंचोला ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की वाहक युवा पीढ़ी है जिन्हे जन गण की संकल्पना को आगे ले जाना है।

डॉक्टर अंजली वर्मा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राएं भी जुड़े । कार्यक्रम में डॉक्टर कुड़ियाल,डॉक्टर कंचन लता सिन्हा,डॉक्टर अनिल भट्ट ,डॉक्टर राजपाल रावत वा डॉक्टर आशा रोंगली ने भी प्रमुखत सहभागिता की ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts