अमेरिकी वापिसी में उसकी हार तलाशने वालें सुने काबुल में फंसी भारतीय बेटी की गुहार |

अफगानिस्तान से अमेरिका की वापिसी में उसकी हार तलाशने वालें सुने काबुल से फंसी भारतीय बेटी की गुहार | कानपुर की इस लड़की ने मां को फोन करके अपनी दर्द भरी दास्ताँ में बताया कि किस तरह उसका पति तालिबान राज में फैली अराजकता में उसे बेच कर फरार हो गया |

भारत लौटने के लिए मदद की गुहार लड़की का नाम है हिना खान | कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही की रहने वाली उसकी माँ समीरुल निशा ने कानपुर साउथ के डीसीपी से मिलकर बेटी की जान बचाने की मांग की है | उसने बताया कि उसकी बेटी 2013 में मुंबई नौकरी करने गई थी । वहां एक अफगानी लड़का उसे प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ अफगानिस्तान ले गया था । अब जब वहां हालात खराब हुए तो वह मौका पाकर वह उसे लोगों को बेचकर फरार हो गया । लड़की ने बड़ी मुश्किल से मां को फोन पर बताया कि उसे काबुल से 80 किमी दूर झुरमुट नाम की जगह पर रखा गया है। जहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है।

इस संबंध में विदेश मंत्रालय को भी बेटी के हालात की सूचना दे दी गयी है। इस मसले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय ने काबुल के रेस्क्यू ऑफिस को डीटेल भेज कर कार्यवाही करने को कहा है।

 2013 को नौकरी करने मुंबई गई थी।  कानपुर में रहने वाली लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी मुंबई में नौकरी करने गई थी। वहां एक अफगानी लड़का उसे प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ अफगानिस्तान ले गया था। वहां हालात खराब होते ही वह उसे बेचकर फरार हो गया।

फिलहाल अफगानिस्तान के साम्राज्यों की कब्रगाह होने की उनकी थ्योरी के सफल होने पर संतोष जताने वाले लोगों को भी दुआ करना चाहिए कि भारत की यह बेटी सुरक्षित वापिस आए | तालिबान में बदलाव के दावों का भारत को लेकर पहला लिटमास टेस्ट होगा |  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts