जानिए आज, किस सीएम के पिता को उनके राज्य की पुलिस ने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की पुलिस ने किया है उनके ही पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ़्तार । जी हाँ रायपुर पुलिस ने उन्हे दिल्ली से हिरासत में लिया है ब्राह्मण समाज के खिलाफ उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में । फिलहाल मुख्यमंत्री के पिता कोर्ट के आदेश के बाद 15 दिनों के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया |

दरअसल यह पूरा मामला तब सामने आया जब रायपुर शहर के डीडी नगर थाने में बीते शनिवार सर्व ब्राम्हण समाज की शिकायत पर बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । सर्व ब्राम्हण समाज ने अपनी इस शिकायत में कहा था कि मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर उनका बहिष्कार करने तथा उन्हें अपने गांवों में प्रवेश नहीं करने देने के लिए कहा । अपने आरोप में समाज के लोगों कहा कि नन्द कुमार बघेल ने न केवल ब्राम्हणों को देश के बाहर निकालने की बात की साथ ही पूर्व में भगवान राम के संबंध में भी अपमान जनक टिप्पणी की है ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के पिता ने यह टिप्पणी हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान की थी । इस सिलसिले में उन्होने जानकारी दी कि 86 वर्षीय बघेल को गिरफ्तार कर ​नयी दिल्ली से रायपुर लाया गया है । उन्हे आज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जनक कुमार हिडको की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिनों के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अपने पिता की कथित टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि एक पुत्र के रूप में मैं अपने पिता जी का सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को अनदेखा नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो । हमारी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वह मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts